Header Ads

ad728
  • Breaking News

    सरयू का उफान , करीब पांच सौ एकड़ फसल जलमग्न हो गई है।

     सरयू का उफान ,  करीब पांच सौ एकड़ फसल जलमग्न हो गई है। 
    देवरिया जिले में सरयू का उफान जानलेवा हो गया है।  करीब पांच सौ एकड़ फसल जलमग्न हो गई है। प्रशासन ग्रामीणों को नाव नहीं उपलब्ध करा पाया है। राप्ती व गोर्रा नदी भी लाल निशान की ओर बढ़ रही है। पानी का सैलाब देखकर कछारवासियों के चेहरे पर तबाही का खौफ चस्पा हो गया है। जिलाधिकारी अमित किशोर ने बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा कर हालात का जायजा लिया और मातहतों को बाढ़ बचाव में लापरवाही न बरतने की हिदायत दी।घिरे विशुनपुर देवार के ग्रामीणों पर घाघरा का कहर टूट रहा है। यहा के निवासी विकास यादव सात वर्ष की पानी में डूबने से मौत हो गई।

    No comments

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728